Uttarakhand: महिला आयोग अध्यक्ष आज करेंगी हल्द्वानी जेल का निरीक्षण

हल्द्वानी, 17 जुलाई 2026: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल आज दोपहर 3:00 बजे हल्द्वानी उप जिला कारागार का निरीक्षण करेंगी। इसका उद्देश्य महिला बंदियों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और मानवाधिकारों की स्थिति का जायजा लेना है।
निरीक्षण के बाद वह मीडिया से बातचीत करेंगी। इस दौरान वह कल, 18 जुलाई को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली वन स्टॉप सेंटर कर्मियों, महिला हेल्प डेस्क पुलिसकर्मियों और DLSA प्रतिनिधियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की जानकारी भी साझा करेंगी।
ADVERTISEMENTS

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





