Uttarakhand: बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सम्राट होटल के समीप एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक अकेला सवार था, जो दुर्घटना में घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:23 बजे पुलिस को स्कॉर्पियो के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग पुलिस, SDRF, DDRF और 108 एंबुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए श्रीनगर भेजा गया। पुलिस के अनुसार, चालक के बाजू में चोट आई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS