Uttarakhand: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी की नई उड़ान!

हल्द्वानी। उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं अब स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में हल्द्वानी की बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा एवं युवा उद्यमी नंदिनी ने ‘Himalayan Twacha’ नाम से अपना उद्यम शुरू कर एक अनूठी पहल की है।
नंदिनी हिमालयी जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक सामग्रियों से हस्तनिर्मित साबुन तैयार कर रही हैं। उनके उत्पादों में बुरांश, सी-बकथॉर्न, केसुड़ा, नीम, एलोवेरा, मिक्स फ्रूट और गोट मिल्क साबुन शामिल हैं। इन साबुनों को कैस्टर ऑयल, नारियल तेल, शीया बटर और कोकोआ बटर जैसे घटकों के साथ सैपोनिफिकेशन प्रक्रिया के माध्यम से तैयार किया जाता है।
उनके उत्पादों की खासियत केवल प्राकृतिक सामग्री ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग भी है। साबुनों को प्लांट लीव्स में पैक कर जूट की रस्सी से बांधा जाता है, जो इन्हें पारंपरिक और आकर्षक पहचान प्रदान करता है।
नंदिनी का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाना है। उनके इस प्रयास से उत्तराखंड की प्राकृतिक विरासत को भी नई पहचान मिल रही है।
सरकारी मेलों से मिल रहा कारोबार को मंच
नंदिनी बताती हैं कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित सरस मेले सहित विभिन्न मेलों में उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए स्टॉल उपलब्ध हो रहे हैं। इन मेलों के माध्यम से उनके उत्पादों को नए ग्राहकों तक पहुंचने और कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।
नंदिनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ओर से स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए उपलब्ध कराए जा रहे मंच से उन्हें अपने सपनों को साकार करने में काफी सहयोग मिल रहा है।
‘Himalayan Twacha’ के माध्यम से नंदिनी का यह प्रयास दर्शाता है कि स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और युवा सोच के समन्वय से स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उनकी पहल आत्मनिर्भर उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक कदम ह



यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





