Uk positive news: बिना नहाए खाना पकाने पर बवाल: ससुर की मौत, सास गंभीर

बिना नहाए खाना बनाने के मामूली विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया। लखीमपुर के रहने वाले 60 वर्षीय बलराम शाह की जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बैजंती (58) अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।

​क्या है पूरा मामला?

घर में रोजाना सुबह नहाकर खाना बनाने का नियम था। दो दिन पहले बलराम की 28 वर्षीय बहू छाया ने बिना नहाए मशरूम की सब्जी पकाकर अपने ससुर को परोस दी। इसी बात को लेकर सास और बहू के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

​आक्रोश में उठाया खौफनाक कदम

काम से वापस लौटे 30 वर्षीय बेटे का अपने माता-पिता से पहले से ही मनमुटाव चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने माता-पिता पर छिड़क दिया और आग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में पिता की मौके पर ही जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप से झुलस गई।

​आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मृतक बलराम की बेटी का आरोप है कि घटना की मुख्य वजह उसकी भाभी है, जबकि उसके भाई का स्वभाव शांत था। दूसरी ओर, बहू छाया ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने ससुर को पिता समान मानती थी और ऐसा कभी नहीं कर सकती।

​फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS