उत्तराखंड: एक पेड़ बना 30 यात्रियों का रक्षक, खाई में गिरती बस को थामकर बचाई जान!

उत्तराखंड (पौड़ी गढ़वाल):-एक पेड़ ने 30 यात्रियों की जान बचा ली!:-पौड़ी जिले के दुगड्डा और गुमखाल के बीच भदलिकाल के पास लगभग 30 यात्रियों को ले जा रही एक जीएमओयू बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई.
यह बस कोटद्वार से पौड़ी और श्रीनगर की ओर जा रही थी, तभी इसका प्रेशर पाइप फट गया. ढलान पर आगे बढ़ने में असमर्थ होने पर बस पीछे की ओर लुढ़की और फिसलते हुए खाई में चली गई. तभी बस के रास्ते में पीछे खड़े एक पेड़ ने इसे और नीचे गिरने से रोक लिया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया,और केवल दो-तीन लोगों को ही मामूली चोटें आई हैं।
ADVERTISEMENTS



यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





