Uttarakhand: उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट: अगले 3 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी!

देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, तुंगनाथ, सोनप्रयाग, बाराहाट रेंज, प्रतापनगर, मसूरी, चंबा, लच्छीवाला, शिवपुरी, देवप्रयाग, रानीपुर, श्रीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत तीव्र बारिश के दौर पड़ सकते हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें




