उत्तराखंड: आजादी के 75 व अमृत महोत्सव तहत जिज्ञासा ट्रस्ट ने निकाली तिरंगा रैली

ख़बर शेयर करें -

बीते 13 अगस्त 2022 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सारा सरोली रायपुर देहरादून व जिज्ञासा ट्रस्ट के सौजन्य से आजादी के 75 व अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों ने घर-घर तिरंगे बांटे और नारे लगाए। शिक्षकों को भी तिरंगे बांटे गए।

रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री खुशीराम रतूड़ी, शिक्षिका पिंकी पंवार ,राकेश बिष्ट,प्रदीप बहुगुणा, अनिता बडोनी, दरबान सिंह भण्डारी, भुवन पुरोहित, अनीता पुंडीर, भारती यादव ,दरबान सिंह भंडारी ,उत्तम यादव, उदय चंद, राकेश रौथान ,महेंद्र सिंह गुसाईं आदि शामिल रहे। बड़ी जोर शोर के साथ रैली निकाली गई। जो विद्यालय से सिरवालगढ तक गए।

बच्चों ने पूरे जोश और जुनून के साथ नारे लगाए ।पूरा वातावरण देश भक्ति में लीन हो गया। जिज्ञासा ट्रस्ट ने बच्चों को तिरंगे टीचर्स को तिरंगे बच्चों को टोपियां आदि भी वितरित की जिसके लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा ट्रस्ट के संस्थापक श्री बलदेव सिंह पंवार जी को धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *