स्नैक पैकेट का खिलौना बना मौत की वजह, 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत!

मैसूर (कर्नाटक): कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां स्नैक पैकेट में मिले छोटे प्लास्टिक के खिलौने को निगलने से पांच वर्षीय मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।


मृतक बच्चे की पहचान गौरीपुरा गांव निवासी मुकुंद मयूर के रूप में हुई है। वह संतोष और ऐश्वर्या का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार, बच्चा स्नैक पैकेट में मिले छोटे प्लास्टिक के खिलौने से खेल रहा था। इसी दौरान उसने खिलौने को मुंह में डाल लिया, जो गलती से उसके गले में फंस गया। इससे बच्चे का दम घुटने लगा।
परिजन तुरंत बच्चे को बचाने और अस्पताल ले जाने की कोशिश में जुटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही हुंसूर रूरल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्नैक पैकेट में दिया गया खिलौना सुरक्षा मानकों के अनुरूप था या नहीं। इस दर्दनाक हादसे के बाद बच्चों के लिए खाद्य उत्पादों के साथ दिए जाने वाले छोटे प्लास्टिक खिलौनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए

ADVERTISEMENTS