उत्तराखंड: मदरसों के अवकाश पर बोले CM धामी – ‘लोकतंत्र में सबके लिए समान नियम लागू हो’

देहरादून:

उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार को मिलने वाले साप्ताहिक अवकाश पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में सभी वर्गों और संस्थानों के लिए एक समान व्यवस्था होनी चाहिए।

​सीएम धामी ने कहा, “लोकतंत्र में कानून सभी के लिए समान होता है और समान नागरिक संहिता (UCC) भी इसी व्यवस्था का हिस्सा है। सभी वर्गों को एक समान कानून के तहत ही चलना चाहिए।”

​उल्लेखनीय है कि राज्य में मदरसों के पारंपरिक शुक्रवार अवकाश के स्थान पर सामान्य स्कूलों की तरह रविवार को छुट्टी लागू करने पर चर्चा चल रही है।

ADVERTISEMENTS