गांव की बेटी ने दिखाया कमाल, CBSE में 98% अंक लेकर बनी मिसाल!

उत्तराखंड: बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के मल्लादेश गांव की होनहार छात्रा हर्षिता गोस्वामी ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


हर्षिता, गोपाल गोस्वामी और रेनू गोस्वामी (उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत) की पुत्री हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह शानदार सफलता हासिल की।
उनकी इस कामयाबी पर परिवार, गांव और शिक्षकों ने गर्व जताया है। हर्षिता की यह

उपलब्धि यह संदेश देती है कि सच्ची मेहनत और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd