Uttarakhand: 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना रचाएंगे शादी, वृद्धाश्रम में मिला जीवनसाथी!

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। जिंदगी के हर मोड़ पर साथ की तलाश खत्म हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक ऐसी ही भावुक और अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना 25 नवंबर को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दोनों की मुलाकात बिलासपुर के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच अपनापन बढ़ा और उन्होंने एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने तथा साथ मिलकर जिंदगी की नई शुरुआत करने का फैसला किया।

मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र के थुनाग निवासी कन्हैया लाल का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। पत्नी के निधन और संतान न होने के कारण वह अकेले पड़ गए थे। उन्होंने अपनी जमीन भाइयों के नाम कर दी थी, लेकिन बाद में उन्हें घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने जंगल की एक गुफा में रहकर समय बिताया। वर्ष 2022 में उन्हें दयोली स्थित वृद्धाश्रम लाया गया, जहां उन्हें रहने का सहारा मिला।

वहीं, कोलकाता निवासी 63 वर्षीय सबीना भी जीवन में कई कठिन परिस्थितियों से गुजरीं। वह शिमला के मशोबरा पहुंच गई थीं, जहां पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर नारी निकेतन पहुंचाया। करीब चार साल वहां रहने के बाद वर्ष 2025 में उन्हें बिलासपुर के अपना घर वृद्धाश्रम भेजा गया।

इसी वृद्धाश्रम में कन्हैया लाल और सबीना की मुलाकात हुई। अब दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का निर्णय लिया है। उम्र के इस पड़ाव पर उनका यह फैसला इस बात की मिसाल है कि जीवन में नई शुरुआत करने और साथी पाने की कोई उम्र नहीं होती।

HimachalPradesh #Bilaspur #UniqueWedding #HumanStory #KanhaiyaLal #Sabina #ViralNews #InspirationalStory

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। जिंदगी के हर मोड़ पर साथ की तलाश खत्म हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक ऐसी ही भावुक और अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जहां 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 वर्षीय सबीना 25 नवंबर को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

दोनों की मुलाकात बिलासपुर के दयोली स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच अपनापन बढ़ा और उन्होंने एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने तथा साथ मिलकर जिंदगी की नई शुरुआत करने का फैसला किया।

मंडी जिले के जंजैहली क्षेत्र के थुनाग निवासी कन्हैया लाल का जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। पत्नी के निधन और संतान न होने के कारण वह अकेले पड़ गए थे। उन्होंने अपनी जमीन भाइयों के नाम कर दी थी, लेकिन बाद में उन्हें घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने जंगल की एक गुफा में रहकर समय बिताया। वर्ष 2022 में उन्हें दयोली स्थित वृद्धाश्रम लाया गया, जहां उन्हें रहने का सहारा मिला।

वहीं, कोलकाता निवासी 63 वर्षीय सबीना भी जीवन में कई कठिन परिस्थितियों से गुजरीं। वह शिमला के मशोबरा पहुंच गई थीं, जहां पुलिस ने उन्हें रेस्क्यू कर नारी निकेतन पहुंचाया। करीब चार साल वहां रहने के बाद वर्ष 2025 में उन्हें बिलासपुर के अपना घर वृद्धाश्रम भेजा गया।

इसी वृद्धाश्रम में कन्हैया लाल और सबीना की मुलाकात हुई। अब दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का निर्णय लिया है। उम्र के इस पड़ाव पर उनका यह फैसला इस बात की मिसाल है कि जीवन में नई शुरुआत करने और साथी पाने की कोई उम्र नहीं होत

ADVERTISEMENTS