Uttarakhand :सरस मेले की स्टार नाइट में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, ठंड के बावजूद उमड़ी भारी भीड़!

सरस आजीविका मेला 2026 के अंतर्गत शुक्रवार देर शाम आयोजित स्टार नाइट में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट ने शिरकत की। उनके आगमन पर परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल एवं अन्यअधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह मेला हमारे लिए एक सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि यहां पर मंडुवा, झंगोरा एवं आदि हस्तशिल्प उत्पादों के माध्यम से हमारी बहनों और भाइयों ने अपनी संस्कृति, परंपरा और मेहनत को प्रदर्शित किया है। सरस मेले में यहां अपने-अपने स्टॉल लगाने वाली सभी बहनों-भाइयों को मैं हृदय से बधाई देता हूं सांसद अजय भट्ट ने कहा कि मेले में बाहर से आए हुए व्यापारियों एवं स्टॉल धारकों को भी मैं बधाई देता हूं, जो अपने उत्पादों के साथ यहां पहुंचे हैं और इस मेले को भव्यता प्रदान कर रहे हैंउन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पंडाल में लोग बैठे हैं, ठंड भी हो रही है, इस ठंड में भी आप सभी यहां बैठे हैं, इसके लिए आप सभी को विशेष बधाई। आप सभी उत्साहवर्धन करने के लिए यहां आए हैं, यही इस मेले की सबसे बड़ी सफलता है।सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरस मेला केवल एक मेला नहीं है, बल्कि यह महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण आजीविका और ‘लोकल फॉर वोकल’ का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील की कि वे मेले में आकर स्थानीय उत्पादों को खरीदें और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का मनोबल बढ़ाएं।इसके पश्चात स्टार नाइट में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर में स्टार नाइट प्रभाकर जोशी द्वारा तेरे इश्क में मैं हो गई दीवानी रेत ही थी मेरे दिल में चांदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे गाल तू माने या ना माने दिलदारा जैसी जोरदार प्रस्तुतियां दीं गई जिसमें दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद अजय भट्ट द्वारा लखपति दीदी कार्यक्रम में जज बने हमिताभ बच्चन व स्टार नाइट सुरेश राजन नीरज चुफाल एवं हिमनाद बैंड को पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत सहायक परियोजना अधिकारी चंद्रा फत्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS