Uttarakhand: सिविल जज की नौकरी छोड़ , प्रखर जैन ने अपनाया वैराग्य, बनीं जैन साध्वी!

बताया जा रहा है कि अदालत में लगातार पारिवारिक विवाद और तलाक के मामले देखने के बाद उनके मन में जीवन और रिश्तों को लेकर चिंतन शुरू हुआ। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले रिश्तों को कुछ ही समय में टूटते देख उन्होंने सांसारिक मोह से दूरी बनाने का निर्णय लिया।
पिता का सपना था कि बेटी जज बने और प्रखर ने अपनी मेहनत से यह सपना पूरा भी किया। हालांकि, महज छह महीने की नौकरी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और जैन साध्वी बनने का मार्ग अपना लिया।
उनका यह निर्णय त्याग, वैराग्य और जीवन के प्रति एक अलग दृष्टिकोण को लेकर चर्चा में है।
ADVERTISEMENTS



यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





