Uttarakhand: ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में वन आरक्षी का निधन, वन विभाग में शोक की लहर!

विकासनगर। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज में तैनात वन आरक्षी अजय कुमार का ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से वन विभाग में शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार 21 नवंबर की रात करीब 8:45 बजे वन आरक्षी अजय कुमार रात्रिकालीन गश्त पर थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। वह अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे, तभी यह दुखद हादसा हो गया।
ड्यूटी के दौरान वन आरक्षी के निधन की खबर से विभागीय कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। अजय कुमार का असमय निधन वन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
ADVERTISEMENTS



यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें




