उत्तराखंड: भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बने पहाड़ के सूरज मेहरा

Uttarakhand News : पहाड़ से एक के बाद एक प्रतिभाएं निकल रही है। आज पहाड़ के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपना डंका बजाया है। लंबे समय से देवभूमि के युवाओं ने भारतीय सेना में अपना परचम लहराया है। अब चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी सूरज सिंह मेहरा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बने हैं। सूरज की सफलता पर समूचे उत्तराखंड में जश्र का माहौल है। बचपन से ही सेना की ओर आकर्षित हुए सूरज वर्ष 2019 में आइएएफ हैदराबाद से कमीशन प्राप्त है। वर्तमान में वायुसेना स्टेशन फलोदी राजस्थान में तैनात सूरज की शुक्रवार को पदोन्नति देवभूमि के लिए गर्व की बात है कि सूरज ट्रेनिंग के बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान उड़ा सकेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है, वह कहते है कि कठिन राह में उनका हमेशा मार्गदर्शन किया। सूरज की उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी छोटी बहन मोनिका मेहरा पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय से बीएससी कर रही हैं।

गौरतलब है कि मूलरूप से लोहाघाट के थुवा माहरा निवासी सूरज के पिता अर्जुन सिंह मेहरा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सुबेदार हैं और मां रजनी मेहरा गृहिणी हैं। सूरज ने अपनी प्राथमिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल लोहाघाट से प्राप्त की। इसके बाद 10वीं और 12वीं की शिक्षा सैनिक स्कूल बालाचड़ी गुजरात से ली। 12वीं के बाद उनका चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में हो गया था। जहां से उनके बचपन के देखे सपनों को पंख लग गये। अब वह भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट है।