उत्तराखंड: चाय के साथ MS धोनी की फोटो को पत्नी साक्षी ने किया पोस्ट, पहाड़ के जुबिन नौटियाल ने कर दिया गजब का कमेंट…

UTTARAKHAND NEWS- भारत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मेंटोरशिप के बाद अपने घर लौट चुके हैं। वे इस वक्त अपनी पत्नी साक्षी और परिवार के साथ रांची में मौजूद हैं। इसी बीच उनकी एक फोटो सामने आई है जिसमें वे चाय पीते नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर है एक रंग-बिरंगा तोता। ये पोस्ट शेयर किया है उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने।
MS DHONI पेट्स और ग्रीनरी के काफी शौकीन हैं। इससे पहले भी उनकी तोते और डॉग्स के साथ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं जहां उन्हें उनके घर के गार्डेन में देखा गया था। धोनी की ये फोटो उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने शेयर की। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि,’माही और उनका Honey #chaidates (चाय-डेट) ।’
इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए। क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीथल और सीएसके फैंस के ऑफिशियल पेज ने इस फोटो को लाइक कर प्यार भरे इमोजी शेयर किए। वहीं बॉलीवुड के गायक जुबिन नौटियाल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने अपने कमेंट में चाय लिखकर इमोजी शेयर किया।
सोशल मीडिया पर ये फोटो आते ही वायरल हो गई। कई एमएसडी फैंस ने भी इस पर जमकर कमेंट किए। धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं इसलिए फैंस को उनके पोस्ट का इंतजार रहता है।