Uttarakhand news : नैनीताल में आरटीओ का विशेष चेकिंग अभियान!


हल्द्वानी/नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल Lalit Mohan Rayal के निर्देश पर जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।


नैनीताल शहर और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर चलाए गए अभियान के दौरान कुल 219 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 53 रेंटल बाइक, 90 टैक्सी/मैक्सी, 25 भारी वाहन तथा 51 अन्य वाहन शामिल रहे।
गंभीर अनियमितताओं के मामलों में 10 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 49 वाहनों के परमिट के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
अभियान चरणबद्ध तरीके से विभिन्न दिनों में चलाया गया, जिसमें ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी गई।


जिला प्रशासन ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आमजन और वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है, ताकि सड़क सुरक्षा बनी रहे और दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTSAd