उत्तराखंड: बदलने वाला है मौसम का मिज़ाज़, इन जिलों में हो सकती है बर्फबारी और झमाझम बारिश !

Dehradun, Uttarakhand WeatherUpdate : उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में दो दिन हवाओं संग हल्की बारिश की संभावना है वहीं 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। जबकि अन्य जनपदों में आंशिक बादलों के बीच मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 06 और 07 मार्च मौसम का मिजाज आंशिक तौर पर बदला हुआ रहेगा। पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है वहीं शेष जनपदों में आशिक बादलों के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बढ़ सकता है ठंड का प्रकोप! जानिए कैसा रहेगा राज्य में मौसम!

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक महाशिवरात्रि 08 मार्च के बाद प्रदेश भर में शुष्क मौसम के साथ ही तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जिसके चलते गर्मी दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें 👉  अनोखा करवाचौथ: एक पति..दो पत्नियां, एक साथ की पूजा, पहली परिवार तो दूसरी मोहब्बत की निशानी

तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.0 और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 11.1 और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया