उत्तराखंड: बेहद दुखद: यहां सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत!

Uttarakhand News: चमोली जिले के देवाल विकासखंड के दूरस्थ ल्वाणी गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। यहां एक कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं घटना में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

वहीं घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लगाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि कार में छह लोग सवार थे। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd