टिहरी गढ़वाल: भीषण कार हादसे में देहरादून के युवक की मौत!

टिहरी गढ़वाल के चम्बा क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.जानकारी के अनुसार,कल देर रात कुमाल्डा मोटर मार्ग पर धोलागिरी के समीप एक आल्टो कार संख्या (UK07 TC 1995) अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में वाहन चालक अमरपाल पुत्र जय सिंह, निवासी सरस्वती बिहार, दीपनगर, अजबपुर कला, देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही चौकी कुमाल्डा पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु दून चिकित्सालय भेज दिया है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS