उत्तराखंड की शान, बेटी वंदना को मिला राष्ट्रपति से अर्जुन पुरस्कार, दीजिए बधाई

UTTARAKHAND NEWS-टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानितकिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को (Hockey Star Vandana Kataria receives Arjun Award 2021) राष्ट्रपति भवन में वंदना को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खेलों के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा क्रिकेटर मिताली राज, पहलवान रवि दाहिया, वेटलिफ्टर एल बोरगोहेन, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, शूटर अवनि लेखरा को वर्ष 2021 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। अब खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया गया है। इस दौरान कई खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

उत्तराखंड के खाते में भी इस वर्ष अर्जुन पुरस्कार आया है। स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को हॉकी में शानदार खेल दिखाने के लिए पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। वंदना ने 2018 के एशियाई खेलों में रजत पदक जबकि 2017 के एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था। टोक्यो ओलंपिक में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाकर ऐसा कारनामा करने वाली वंदना एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब महिलाओं को मिलेगी ये सरकारी नौकरी ! सीएम धामी का नया फैसला।

वंदना की उपलब्धियों पर हरिद्वार में वंदना का भव्य. व्सावगत हुआ था। प्रदेश सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया था। इसके अलावा उन्हें 25 लाख का नकद पुरस्कार दिया था।