उत्तराखंड: यहां महिलाओं ने पकड़ा शराब का जखीरा!

ऋषिकेश, 22 अगस्त 2026:
मुनी की रेती-ढालवाला के वार्ड नंबर-6 में कथित अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर दर्जनों स्थानीय महिलाएं नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के साथ मौके पर पहुंचीं। महिलाओं ने कथित तौर पर अवैध शराब का जखीरा पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।
लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सभासद बबीता रमोला, स्वाति पोखरियाल, अंबिका रावत, मीना मंदवाण, अंकिता बहुगुणा, सुरेंद्र नेगी, अजय रमोला समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





