उत्तराखंड: यहाँ दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत!

रुड़की, 07 जुलाई 2026: थाना कलियर क्षेत्र के कांवड़ पटरी मार्ग पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बाजुहेड़ी के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे दोनों बाइकें तेज गति से कांवड़ पटरी मार्ग पर आ रही थीं। बाजुहेड़ी के समीप दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे।


हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच के साथ-साथ मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS