Uttarakhand: PWD अधिकारी के चेहरे पर कालिख, वीडियो वायरल

उधमसिंह नगर: बाजपुर में सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। काम में कथित लापरवाही, सड़क निर्माण में देरी और गुणवत्ता को लेकर नाराजगी के बीच बीजेपी नेता राजेश कुमार द्वारा PWD अधिकारी के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य को लेकर बीजेपी नेता और अधिकारी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान अधिकारी के चेहरे पर कालिख पोती गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। घटना को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कार्रवाई अथवा आधिकारिक बयान का इंतजार है।
ADVERTISEMENTS

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





