उत्तराखंड: हनीमून पर पीरियड्स आने पर भड़का पति, पत्नी से की मारपीट!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रामगढ़ताल क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में अंडमान-निकोबार में हनीमून के दौरान माहवारी आने पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की।
महिला के मुताबिक, माहवारी की जानकारी मिलने पर उसका पति नाराज हो गया और कथित तौर पर उसे थप्पड़, लात और घूंसे मारे। महिला की चीख सुनकर होटल कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।
महिला ने अपनी शिकायत में पति के साथ सास और ननद पर भी दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने 15 अगस्त 2026 को पति निखिल मिश्रा, उसकी मां संजू मिश्रा और बहन नेहा पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला का आरोप है कि शादी के करीब डेढ़ महीने बाद उसे ससुराल से बाहर कर दिया गया और उसके सामान को भी वापस नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है; आरोप अभी न्यायालय में सिद्ध नहीं हुए हैं।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें




