उत्तराखंड- गौरव की सुरीली आवाज सुन आप भी बोल उठेंगे वाह, YOUTUBE में पहले ही गाने में मचाया धमाल

Haldwani News- संगीत हर किसी को पसंद है सुख हो या दुख खुशी हो या गम अपने अपने हिसाब से संगीत इंसान का साथी बन जाता है और फिर संगीत में सुरीली आवाज हो तो सीधे दिल पर उतरती है। हल्द्वानी के युवा उभरते गायक गौरव चंदोला की आवाज भी कुछ इसी तरह सुरीली है। उनके द्वारा यूट्यूब में अपलोड किए गए अपने पहले ही गीत में उनके प्रशंसकों ने जमकर तारीफ की है।

लखनऊ से भारतखंडे विद्यापीठ से गायन से संगीत विशारद की पढ़ाई करने वाले ब्लॉक निवासी गौरव चंदोला पिछले लंबे समय से लाइव शो और ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना पहला गाना हमदर्द यूट्यूब पर लॉन्च किया है। जिसके बाद उनकी सुरीली आवाज सुनकर श्रोता उनकी जमकर प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं।

खबर पहाड़ से बात करते हुए गौरव ने बताया कि बचपन से ही संगीत उनके दिल में समाया हुआ है और क्लासिकल सहित बॉलीवुड के गाना गाने के अलावा गौरव चंदोला पियानो बजाने में भी मास्टर हैं। उन्होंने पियानो की शिक्षा श्री संजय गोस्वामी जी से ली है, तथा गायन की शिक्षा श्री चंद्रशेखर तिवारी जी से ली है। अपनी गायकी को तराशने के लिए उन्होंने लखनऊ स्थित भारतखंडे विद्यापीठ से संगीत विशारद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - पर्यटन सीजन की तैयारियों एव व्यवस्थाओं पर बैठक आयोजित हुई।
YouTube player