उत्तराखंड: जानिए उत्तराखंड के मौसम का हाल! मौसम को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग?

Uttarakhand New: मौसम में आए बदलाव से ठंड में बढ़ गयी है। इधर फिलहाल अगले दो से तीन दिन वर्षा की संभावना नहीं है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ आर .के सिंह ने बताया कि 1 नवंबर तक कुमाऊं मंडल में वर्षा की कोई संभावना नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में भी दिन के समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पर्यटन स्थलों पर ठंड में वृद्धि-

कुमाऊं मंडल के कौसानी, चौकोरी, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, लोहाघाट, देवीधुर, गंगोलीहाट आदि धार्मिक स्थल स्थित हैं। जहां हर साल हजारों लोग पर्यटक यात्रा के लिए पहुंचते हैं। मानसून के बीतने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। इधर पर्यटन स्थल में तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा हो चला है। लोहाघाट व जागेश्वर आदि क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: देवभूमि की इस छात्रा ने किया कमाल, मिला यह खिताब!

हिमालयी क्षेत्रों में मानइस में तापमान-

उच्च हिमालीय क्षेत्रों में भीषण ठंड शुरू हो गई है। यहां पारा माइनस में चल रहा है। आदि कैलाश क्षेत्र में माइनस छह डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *