उत्तराखंड : देवभूमि के इस छोटे बच्चे ने किया कमाल! किया पहाड़ का नाम रोशन!

उत्तराखंड की युवा पीढ़ी अपनी बुद्धिमता और योग्यता की परिभाषा अपनी उपलब्धियों से देती आई है। शिक्षा क्षेत्र में देवभूमि निरंतर आगे बढ़ रही है। आज हम आपको केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 9 में पढ़ने वाले रितेश भंडारी की उपलब्धि के बारे में बताएंगे। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आयोजित YUVIKA परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

रितेश मूल रूप से नैनीताल जिले के कुलगढ़ सुयालबाड़ी के रहने वाले हैं और वर्तमान में अल्मोड़ा के खोल्टा में रहते हैं।

रितेश केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9 के छात्र हैं। बचपन से ही अंतरिक्ष विज्ञान और विज्ञान में रुचि रखने वाले रितेश ने स्वयं इस परीक्षा में उपस्थित होने कि रूचि दिखाई थी। परीक्षा के परिणामों में अपना नाम देखकर रितेश के साथ पूरे परिवार को भी ख़ुशी हुई। छोटी सी उम्र में ही पहाड़ का गौरव बढ़ाने वाले रितेश को विद्यालय एवं सभी परिचितों से शुभकामनाएं मिल रही हैं।