उत्तराखंड: (शाबास)-पहाड़ की बेटी हिमानी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी से झूमा परिवार…

ALMORA NEWS- पहाड़ की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही है। आज हर क्षेत्र में बेटियों को दबदबा है। इससे पहले कई बेटियों ने आर्मी ज्वांइन की है। अब पहाड़ की एक और बेटी का नाम इसी क्रम में जुट गया है। अल्मोड़ा के लमगड़ा सिल्पड़ गावं निवासी हिमानी बिष्ट आर्मी में लेफ्टिनेंट बनी हैं। हिमानी ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी ओटी, चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त कर द इंडियन आर्मी में कमीशन प्राप्त कर लिया है। बेटी के चयन से गांव में जश्‍न का माहौल है।

जानकारी के अनुसार लमगड़ा के सिल्पड़ निवासी हिमानी बिष्ट आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। हिमानी सेवानिवृत्त हवालदार ध्यान सिंह बिष्ट व बैजंती बिष्ट की बेटी हैं। उसने अपनी स्कूली शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंट टाउन देहरादून से उत्तीर्ण की। स्नातक बीएससी आइटी और एमएससी देहरादून से पूरा किया। सेना में चयन होने पर हिमानी ने कहा कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना उसने बचपन से संजोया था, जिसके उसने पूरा किया है।

हिमानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। छोटी बहन शिवानी देहरादून से एमसीए तो भाई हेमंत बिष्ट ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पहाड़ के बेटी के चयन से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।