उत्तराखंड: यहां स्कूल संचालिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या!

यूके positive news: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रोहतक की रहने वाली स्कूल संचालिका मनीषा सरस्वती मित्तल की शनिवार को उनके ही शिमला स्थित स्कूल में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मनीषा को पहले से ही अपनी जान का खतरा था और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


​भाई के साथ चल रहा था प्रॉपर्टी विवाद
​मनीषा के करीबियों और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, मनीषा पिछले कई महीनों से भारी मानसिक तनाव में थीं। उनका अपने भाई हिमांक मित्तल के साथ प्रॉपर्टी को लेकर गंभीर विवाद चल रहा था। मित्तल परिवार का रोहतक में भी स्कूल है, लेकिन शिमला वाले स्कूल के मालिकाना हक को लेकर विवाद काफी बढ़ गया था और यह मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था। मनीषा ने अपने भाई पर पूर्व में अपनी मां को जलाकर मारने और पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का गंभीर आरोप भी लगाया था।


​’रोहतक से पलवल तक’ फोन हैकिंग का था आरोप
​तनाव के दिनों में मनीषा ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी किए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी जासूसी करने के लिए उनके फोन और ईमेल आईडी को हैक किया जा रहा है। वीडियो में उन्होंने दिखाया था कि वह शिमला में हैं, लेकिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हरियाणा के रोहतक, पानीपत, सोनीपत, महम, जुलाना, अटेली और पलवल जैसी जगहों से एक्सेस (ओपन) किया जा रहा था। इस कारण वह अपने पासवर्ड भी नहीं बदल पा रही थीं।
​सोशल मीडिया पर आखिरी गुहार: “अब और सहन नहीं होता…”


​मनीषा की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोते हुए कह रही हैं, “और नहीं सहन होता, नहीं हो रहा मुझसे सहन…”। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लोगों से मदद की अपील की थी। इस वीडियो को अब तक सवा लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।


​मासूम बेटी के सिर से उठा साया:
मनीषा को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके कारण वह अस्पताल में भी भर्ती हुई थीं। उन्हें सबसे बड़ा डर यह था कि उनके जाने के बाद उनकी बेटी का क्या होगा। मनीषा की मौत के बाद अब उनकी बेटी पूरी तरह अकेली रह गई है।
​पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
​पीड़िता द्वारा पहले ही हत्या की आशंका जताए जाने और पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई एक्शन न लिए जाने को लेकर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हमलावरों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS