Uttarakhand: NEET (UG)–2026: नैनीताल में 9 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न!

Uk positive news: जनपद नैनीताल में NEET (UG)–2026 की पेन एंड पेपर मोड में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जो सभी हल्द्वानी क्षेत्र में स्थित थे।
अपर जिलाधिकारी एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी सौरभ असवाल ने जानकारी दी कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, कालाढूंगी रोड में पंजीकृत 384 में से 369 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज, नारायण नगर में 360 में से 349 तथा एमबी इंटर कॉलेज, दुर्गा सिटी सेंटर के पास स्थित केंद्र पर 313 में से 300 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त एमबी पीजी कॉलेज सहित अन्य 6 केंद्रों में पंजीकृत 2352 में से 2272 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
कुल मिलाकर 9 केंद्रों पर 3409 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3290 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 119 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई थी, जिनमें मुकेश सिंह नेगी (जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी), नंद किशोर (अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, लालकुआं) और अनुराग नेगी (रीजनल ऑफिसर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हल्द्वानी) शामिल रहे।
प्रशासन की सख्त निगरानी और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





