Uttarakhand: नैनीताल रोप-वे में 16 अप्रैल को मॉक ड्रिल!

Uk positive news: नैनीताल जिले के मल्लीताल स्थित रोप-वे क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे मॉक अभ्यास आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास भारत सरकार एवं एनडीएमए के निर्देशों के तहत हर 6 महीने में किया जाता है।


इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई एजेंसियां हिस्सा लेंगी। अभ्यास के दौरान रोप-वे में किसी आपात स्थिति या दुर्घटना की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी का परीक्षण किया जाएगा।


इससे पहले गुरुवार को एक वर्चुअल बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी विभागों ने भाग लेकर मॉक अभ्यास की योजना और तैयारियों पर चर्चा की। एनडीआरएफ के कमांडिंग ऑफिसर डॉ. राजेंद्र जोशी ने सभी एजेंसियों को समय पर आवश्यक उपकरणों के साथ उपस्थित रहने और पूरी तैयारी के साथ अभ्यास में भाग लेने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd