Uttarakhand: यहाँ वाहन टक्कर से पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे हुए अनाथ!

शहर के रिंग रोड पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। रोज की तरह रात में टहलने निकले पति-पत्नी को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के साईं विहार (धर्मपुर) निवासी संतोष यादव (46) और उनकी पत्नी सुनीता यादव (40) सोमवार रात रिंग रोड पर टहल रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
संतोष और सुनीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-कुशीनगर क्षेत्र के निवासी थे और रुद्रपुर स्थित नेस्ले कंपनी में कार्यरत थे।
इस हादसे ने दंपती के 17 वर्षीय बेटी और 13 वर्षीय बेटे को हमेशा के लिए बेसहारा कर दिया है। एक ही झटके में माता-पिता दोनों को खो देने से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।
पुलिस ने दोनों शवों को रुद्रपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





