उत्तराखंड : डीएम ने पैदल पहुंचकर दिया ईंधन बचाओ का संदेश!

Uttarakhand : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने ईंधन की बढ़ती खपत को लेकर अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर “ईंधन बचाओ अभियान” को आगे बढ़ाया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता से अपील की कि यदि संभव हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट और अन्य ईंधन रहित विकल्पों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास और कार्यालय के बीच दूरी कम है, वे पदयात्रा को अपनाएं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इससे ईंधन की बचत होगी, प्रदूषण कम होगा और यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि जो लोग अपने कार्यस्थल के निकट रहते हैं, वे पैदल जाकर न केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं बल्कि राष्ट्रहित में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd