Uttarakhand; रुड़की में डाक कांवड़ की बाइक में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक!

रुड़की। देर रात डाक कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों की बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा नगला इमरती स्थित सागर रत्ना होटल के पास हुआ।
.
बताया जा रहा है कि डाक कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों ने बाइक का साइलेंसर उतार रखा था। इसी उतारे गए साइलेंसर के कारण बाइक में आग लगने की बात सामने आ रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।
घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
ADVERTISEMENTS

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें




