उत्तराखंड: आज भीमताल में सीएम धामी का कार्यक्रम! पढ़िए पूरी खबर!

Uk Positive news: मुख्यमंत्री शनिवार को नैनीताल जिले के भीमताल दौरे पर रहेंगे। प्रभारी अधिकारी, जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 2:15 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हेलिपैड, भीमताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह 2:25 बजे कार से विश्वविद्यालय परिसर के लिए रवाना होंगे तथा 2:35 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।


मुख्यमंत्री अपराह्न 3:00 बजे से 4:00 बजे तक ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली

ADVERTISEMENTS