Uttarakhand: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे, विकास योजनाओं की जानकारी दी गई!


Uk positive news: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विकासखंड धारी एवं हल्द्वानी में जनकल्याण शिविर और विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
विकासखंड धारी में आयोजित जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर एनआरएलएम (NRLM) के अंतर्गत बुक कीपर्स को टैबलेट वितरित किए गए तथा ‘मेरी योजना’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
वहीं विकासखंड हल्द्वानी सभागार में आयोजित विकास गोष्ठी का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू गौड़ ने की। इस दौरान विकास पुस्तिका का वितरण किया गया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनमानस को दी गई।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने पिछले 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आमजन से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS