उत्तराखंड: बुलाती है मगर जाने का नहीं’, फ्रेंडशिप गैंग का भंडाफोड़।

बुलाती है मगर जाने का नहीं! मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है. पुलिस ने लड़कियों के ऑनलाइन फ्रेंडशिप गैंग का भंडाफोड़ किया है. ये लड़कियां लड़कों से ऑनलाइन दोस्ती करती थीं, फिर उन्हें मिलने के लिए बुलाती थीं. जिसके बाद लड़कों के साथ लूटपाट होती थी. पुलिस ने गैंग की तीन लड़कियों और दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम प्रियंका यादव, निधि यादव, काजल यादव, मंजेश यादव और ओमवीर यादव हैं.

ADVERTISEMENTS