Uttarakhand: भीमताल की भावना दुम्का को SAP Labs से मिला 18 लाख का पैकेज!

नैनीताल (उत्तराखंड): उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बेहद ही गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ ग्राफिक एरा भीमताल की बीसीए (BCA) 2026 बैच की मेधावी छात्रा भावना दुम्का ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के बल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भावना का चयन विश्व की अग्रणी एंटरप्राइज क्लाउड सॉफ्टवेयर और क्लाउड ईआरपी (ERP) समाधान प्रदाता कंपनी SAP Labs India में हुआ है।
कंपनी की ओर से उन्हें IT Technology Cloud Service Associate के पद पर चुना गया है, जिसके लिए उन्हें 18 लाख रुपये का शानदार वार्षिक सैलरी पैकेज दिया जाएगा।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मिला मुकाम
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, भावना का चयन SAP के प्रतिष्ठित Talent Acquisition Program के तहत हुआ है। चयन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न चुनौतीपूर्ण और तकनीकी चरणों को सफलतापूर्व पार करते हुए भावना ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।
संस्थान में खुशी का माहौल
भावना दुम्का की इस सफलता से ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में जश्न का माहौल है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और प्रबंधन ने भावना की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय स्तर पर भी लोग इसे उत्तराखंड की युवाओं की बढ़ती प्रतिभा के रूप में देख रहे हैं।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें




