Uttarakhand: 27 अक्टूबर से शुरू होगा विधानसभा सत्र!

देहरादून। चुनावी वर्ष में उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आगामी 27 अक्टूबर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के सफल और सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सत्र की तैयारियों को लेकर कहा कि विधानसभा सचिवालय सत्र के सफल और सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि सत्र से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएं निर्धारित समय पर पूरी की जा रही हैं, ताकि विधानसभा सत्र का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

ADVERTISEMENTS