Uttarakhand: देवभूमि की बेटी ने जीता रजत पदक; दीजिए बधाई!

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ की प्रतिभाशाली बेटी सानिया जोशी ने चीन के शंघाई में आयोजित WorldSkills Shanghai 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिटेल सेल्स श्रेणी में रजत पदक हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ा है।
22 से 27 सितंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 70 देशों के 1,400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि भारत ने पहली बार वर्ल्डस्किल्स की रिटेल सेल्स श्रेणी में भाग लिया और अपने पहले ही प्रयास में सानिया जोशी ने देश को रजत पदक दिलाया।
प्रतियोगिता में भारत ने कुल 6 रजत पदक और 20 मेडल फॉर एक्सीलेंस हासिल कर 10वां स्थान प्राप्त किया। सानिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, प्रशिक्षकों और सहयोगियों को दिया।
चिन्यालीसौड़ जैसे छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने वाली सानिया जोशी की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। उनकी इस सफलता पर उत्तराखंडवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें




