उत्तराखंड : मासूम की हत्या पर भड़का जनाक्रोश”

Uk Positive News: गौतम बुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर गोपाल शर्मा की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।


परिजनों का आरोप है कि किशोर के साथ बेहद क्रूरता की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग कर रहे हैं।


घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील कर रहा है।

ADVERTISEMENTSAd