प्रदेश में मानसून ने दिया दस्तक, छह दिन खूब बरसेगा मौसम।

अगले एक–दो दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून छा जाएगा। खबरों के मुताबिक उत्तराखंड में दक्षिण–पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दिया है। आपको बता दे मानसून ने कुमाऊं और गढ़वाल के अधिकांश क्षेत्रों को कवर कर लिया है। इसका ऐलान मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से किया गया है। अगले एक–दो दिन में मानसून पूरे उत्तराखंड को कवर कर लेगा।

दरसल मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने मौसम के उत्तराखंड पहुंचने की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केवल हरिद्वार जिले के आसपास के इलाके को कवर करना बाकी है। साथ ही कहा की अगले सप्ताह अच्छी बारिश होगी। जानकारी के मुताबिक मानसून सिद्धार्थनगर, पंतनगर, बिजनौर, यमुनानगर से होकर ऊना और द्रास तक पहुंच गया है। 30 जून तक नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौडी जिलों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतवानी और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल औसत से थोड़ा कम बारिश की आशंका है। हालांकि उत्तराखंड में इसका बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- बाबा बागेश्वर धाम सरकार पहुंचे देहरादून, CM ने भी लिया आशीर्वाद

2022 में 97 फ़ीसदी बारिश दर्ज
उत्तराखंड में 2022 में 29 जून को मानसून की आमद हुई थी। जून से सितंबर के बीच 97 फीसदी बारिश हुई थी। जून में 97, अगस्त में 86 और सितंबर में 147 फीसदी बारिश दर्ज की गई थी। 14 अक्तूबर को मानसून की विदाई हुई थी। 2023 में 23 जून तक 66 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य 115.6 से 43 फीसदी कम है।