Uttarakhand: मॉल में जोमेटो बॉय से मारपीट करने वाला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार!

देहरादून (22 सितंबर 2026): नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित ओएसिस मॉल में शराब के नशे में जोमेटो डिलीवरी बॉय के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात जोगीवाला चौकी पुलिस को ओएसिस मॉल परिसर में हुड़दंग और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने जब हंगामा कर रहे व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, तो वह और अधिक उग्र हो गया तथा मारपीट पर आमादा रहा।
सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह (उम्र 45 वर्ष) को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ओएसिस मॉल में ही सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि शराब के नशे में धुत्त गार्ड की डिलीवरी बॉय से किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसके बाद उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





