Uttarakhand: नंदा देवी महोत्सव: नैनीताल में 23 सितंबर को स्कूल बंद!

नैनीताल, 22 सितंबर। श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन के अवसर पर नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 23 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
महोत्सव के समापन पर मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे नगर में यातायात प्रभावित हो सकता है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं
ADVERTISEMENTS

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





