Uttarakhand Weather Alert- मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार

Uttarakhand News- उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क है, लेकिन इसके फिर करवट बदलने के आसार हैं। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पांच और छह अक्टूबर को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होने की उम्मीदसितंबर में अत्यधिक वर्षा के बाद अक्टूबर की शुरुआत में वर्षा से कुछ राहत है। हालांकि, अभी मानसून उत्तराखंड से विदा नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होने की उम्मीद जताई है। इस दौरान प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। फिलहाल पंजाब, चंड़ीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों से मानसून विदा हो चुका है। जबकि, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के भी कई क्षेत्रों से मानसून लौट चुका है।