Uttarakhand: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी ढेर”

-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को पुंछ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़ा एक पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया गया। बताया जा रहा है कि आतंकी एलओसी के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही आतंकियों को चुनौती दी, जिसके बाद अग्रिम क्षेत्र में गोलीबारी शुरू हो गई। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर हो गया, जबकि उसके संभावितसाथियों की तलाश में पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सीमा पार से लगातार बढ़ रही घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां एलओसी पर हाई अलर्ट पर हैं। आगामी यात्रा सीजन और मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन तूती ने सुंदरबनी में आयोजित त्रि-रेंज सुरक्षा समीक्षा बैठक में सभी सुरक्षा एजेंसियों को अधिक सतर्क रहने और घुसपैठ रोधी तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक में जम्मू संभाग की सुरक्षा स्थिति, राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने एलओसी से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, रीयल टाइम इंटेलिजेंस साझा करने तथा संयुक्त अभियानों को तेज करने पर विशेष जोर दिया।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें





