उत्तराखंड: अल्मोड़ा पहुँचे लक्ष्य सेन, हुआ जोरदार स्वागत

Uttarakhand news : बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद आज अपने गृह नगर almora पहुंचे। यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया। नगर के विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया। नगर के चौघानपाटा में नगर पालिक अध्यक्ष प्रकाश जोशी, व्यापार मंडल पदाधिकारियों सहित अन्य संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पेन में हुई 2021 बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ के पवनदीप राजन ने बनाया अपना आशियाना अरूणिता कांजीलाल की बिल्डिंग में

20 साल के खिलाड़ी लक्ष्य को 15 लाख का चैक सौंपते हुए धामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने देश और राज्य को गौरवांवित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गायक रमेश मोहन पाण्डेय के कई सुपर हिट गीतों के बाद, उनके चैनल से रिलीज हुआ नया गीत (देखिए प्रोमो )

लक्ष्य उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले है ।मुख्यमंत्री ने लक्ष्य के माता-पिता को भी सम्मानित किया और उम्मीद जताई कि यह युवा खिलाड़ी अगली विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पहाड़ के पवनदीप ने किया कमाल, सलमान खान को भी छोड़ा पीछे, Indian Idol के बाद यह नया अचीवमेंट

उन्होंने राज्य सरकार की नई खेल नीति के बारे में भी जानकारी दी जिसका लक्ष्य उभरते हुए खिलाड़ियों को अपना खेल निखारने का अधिक मौका देना है।