उत्तराखंड: नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह!

दिल्ली : दु:खद खबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

मनमोहन सिंह जी  भारत गणराज्य के 14 वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी थे। लोकसभा चुनाव २००९ में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था। इन्हें २१ जून १९९१ से १६ मई १९९६ तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पहाड़ के इस युवक ने पूरे किए, औरों के सपने!

यूके पोजिटिव न्यूज की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि