उत्तराखंड : देवभूमि की इस बेटी ने किया कमाल!

Uttarakhand News: उत्तराखंड देवभूमि के कई युवा खेल–कूद के क्षेत्र में अपना शानदार प्रदर्शन नियमित रूप से दिखाते नजर आते हैं। उत्तराखंड की ऐसी ही एक युवा प्रतिभागी कुमारी सौम्या ने राष्ट्रीय स्तर पर नाको (NACO) द्वारा आयोजित देश की प्रथम रेड रन मैराथन 2023 में पहला स्थान हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

बता दिया जाए कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय स्तर की प्रथम रेड रन मैराथन 2023 का आयोजन गोवा में किया गया था जिसमें उत्तराखंड की ओर से राज्य एड्स नियंत्रण समिति के युवा प्रतिभागी प्रियांशु चौधरी, आदर्श यादव, सोनिया और अनीशा शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के 28 प्रदेशों और आठ संघ शासित प्रदेशों के प्रतिभागी शामिल थे। इससे पहले राज्य स्तर पर रेड रन प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर 2023 को देहरादून में कराया गया था जहां बालक वर्ग में प्रियांशु चौधरी प्रथम, आदर्श यादव द्वितीय तथा बालिका वर्ग में सोनिया द्वारा प्रथम तथा निशा द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया था। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के 28 प्रदेशों और आठ संघ शासित प्रदेशों के प्रतिभागी शामिल थे।

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की रन मैराथन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हरिद्वार उत्तराखंड की धावक, कुमारी सोनिया को गोवा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावन द्वारा ट्राफी,प्रशस्ति पत्र एवं पचास हजार का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पति-पत्नी की कहानी,सफल स्वरोजगार से पेश किया ‘सफल पार्टनरशिप’ का उदाहरण

इस अवसर पर उत्तराखंड के सचिव स्वास्थ्य परियोजना निदेशक डॉक्टर आर राजेश कुमार ने राज्य की तरफ से प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी व उसके साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की हौसला अफजाई भी की। उन्होंने इसे राज्य उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस से एक सकारात्मक संदेश ना सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में जाएगा। उन्होंने ये भी बताया की एड्स नियंत्रण को लेकर उत्तराखंड अन्य राज्यों के मुकाबले बेहतर काम कर रहा है और आगे इसके पूर्ण नियंत्रण का प्रयास करेगा।